{"_id":"5ec4cf438ebc3e9084666077","slug":"congress-mla-aditi-singh-statement-on-bus-offer-migrants-workers-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस विवाद: कांग्रेस विधायक अदिति ने अपनी पार्टी पर खड़े किए सवाल, कहा- ये कैसा क्रूर मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस विवाद: कांग्रेस विधायक अदिति ने अपनी पार्टी पर खड़े किए सवाल, कहा- ये कैसा क्रूर मजाक
Wed, 20 May 2020 12:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
अदिति सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलवाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही सियासी जंग में कांग्रेस को झटका लगा है। रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पूरे मामले पर अपनी पार्टी के रुख की कड़ी आलोचना की है, साथ ही सीएम योगी की तारीफ भी की है।
विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है। अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है। अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं।
विज्ञापन
अदिति सिंह ने अगले ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने लिखा- कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक न छोड़ पाईं, तब सीएम योगी ने रातोंरात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत,एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान,पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई।
— Aditi Singh (@AditiSinghINC) May 20, 2020
कोटा में जब UP के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए,बार्डर तक ना छोड़ पाई,तब श्री @myogiadityanath जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।
— Aditi Singh (@AditiSinghINC) May 20, 2020