फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress marathon not allowed in Lucknow.

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस को मैराथन दौड़ की अनुमति नहीं, कोविड और धारा 144 लागू होने का दिया हवाला

Sat, 25 Dec 2021 09:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Dec 2021 09:20 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी की लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति नहीं दी है। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Congress marathon not allowed in Lucknow.
अनुमति न मिलने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी की 26 दिसंबर को प्रस्तावित लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति नहीं दी है। इसे लेकर कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाना भाजपा की महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करता है। उधर, अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने कमिश्नर आवास पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


श्रीनेत ने कहा कि सरकार ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देकर इजाजत नहीं दी जबकि आज ही भाजपा ने इकाना स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा की। इसके अलावा प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने मैराथन दौड़ कराई उन पर कोविड प्रोटोकाल का कोई भी नियम लागू नहीं हुआ। उनके लिए धारा 144 भी नहीं थी।
विज्ञापन


श्रीनेत ने कहा कि क्या चुनाव के समय सिर्फ भाजपा ही अपने कार्यक्रम करेगी उन पर कोई भी कोविड प्रोटोकॉल का नियम लागू नहीं होता। नियम केवल विपक्ष के लिए हैं? श्रीनेत ने कहा कि मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति इसलिए नहीं मिली क्योंकि प्रदेश की लड़कियों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ  दिख रहा है। कांग्रेस महिलाओं के हक की बात कर रही है, उनके सम्मान की बात कर रहीं है। इससे भाजपा घबराकर और डरकर कार्यक्रमों पर रोक लगा रही है। सरकार के इस तानाशाही रवैये को प्रदेश की महिलाएं समझ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अभियान जारी रहेगा। महिलाओं के सम्मान और स्वामिमान के लिए मैराथन के इस कार्यक्रम को कराएंगे। इसके लिए चाहे जिस अथॉरिटी के पास जाना पडे़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed