फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leaders to work for sonia gandhi road show in varanasi.

राहुल के 'मेगा शो' के बाद सोनिया के रोड शो में ताकत झोंकेगी कांग्रेस

Sun, 31 Jul 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Jul 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
congress leaders to work for sonia gandhi road show in varanasi.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : Getty

राजधानी में शुक्रवार को राहुल गांधी के ‘उद्घोष’ कार्यक्रम की सफलता के बाद कांग्रेसी अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो में पूरी ताकत झोंकने जा रहे हैं। यह रोड शो दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा।

विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस सूबे में विभिन्न मार्गों का चयन कर 26 और बस यात्राएं निकालेगी। इन बस यात्राओं का रूट इस तरह तय किया जा रहा है ताकि प्रदेश के सभी जिले कवर हो जाएं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की योजना के अनुसार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। सबसे पहले ‘27 साल यूपी बेहाल’ का नारा देते हुए दिल्ली से कानपुर तक बस यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 29 जुलाई को लखनऊ में राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। अब रणनीति के अगले चरण में कांग्रेस दो अगस्त को सोनिया गांधी का वाराणसी में एक बड़ा रोड शो करवाने जा रही है। रोड शो की सफलता के लिए पीके की टीम पहले ही वहां पहुंच गई है।

सभी बड़े नेता पहुंचे वाराणसी

congress leaders to work for sonia gandhi road show in varanasi.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी वाराणसी में डेरा जमा लिया है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर रविवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस का पूरा जोर बस यात्राओं पर रहेगा।

इसके अलावा कई नए व अनोखे तरीके से प्रचार की योजना बन रही है। हालांकि टीम पीके ने इसका खुलासा नहीं किया है।

प्रशांत किशोर की टीम कहती है कि आने वाले समय में कांग्रेस और आक्रामक तरीके से प्रचार करेगी। इस बार ऐसा प्रचार होगा जो पहले कभी किसी पार्टी ने नहीं किया। कांग्रेस बिल्कुल नए तरीके से अपनी बात जन-जन तक पहुंचाएगी।

बस यात्राओं के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पैनल बनाए जा रहे हैं। ये नेता अलग-अलग रूट पर जाकर लोगों के बीच कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

10 तक मंडल स्तर पर बन जाएंगी प्रचार समितियां

congress leaders to work for sonia gandhi road show in varanasi.

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की पहली बैठक शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर चुनाव प्रचार समितियां गठित कर ली जाएं।

इनमें अध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्य रखे जाएंगे। इसी प्रकार 30 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर समितियों का गठन होना है। इसमें भी अध्यक्ष सहित 11 सदस्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, 27 साल से यूपी की दशा खराब है और केवल कांग्रेस ही इसे सुधार सकती है।

शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम की सफलता से कांग्रेसियों में जोश भर गया है। इस बार कांग्रेस सूबे की सत्ता में वापसी करेगी।

बैठक में अनू टंडन, जफर अली नकवी, हरेन्द्र मलिक, प्रदीप जैन आदित्य, अब्दुल मन्नान अंसारी, गयादीन अनुरागी, हर्षवर्धन वाल्मीकि, हसन आरिफ  अंसारी, नन्द गोपाल गुप्ता, फजले मसूद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed