{"_id":"640eea09e52e7a4ccb08e233","slug":"congress-leaders-protest-in-lucknow-over-price-rise-and-unemployment-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भिड़ंत, अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भिड़ंत, अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
Mon, 13 Mar 2023 02:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:46 PM IST
सार
महंगाई, बेरोजगारी व सरकारी कंपनियों के निजीकरण सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस ने राजभवन के घेराव का एलान किया था। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राजभवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान हजरतगंज और राजभवन के नजदीक उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें नियंत्रण में लेने के लिए हिरासत में ले लिया और उन सभी को अस्थाई जेल में ईको गार्डेन ले जाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का बयान मानसिक कुंठा दिखाने वाला, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने किया पलटवार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे
यूपी कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजभवन के घेराव का एलान किया था। प्रदर्शन में लखनऊ और आसपास के जिलों से कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के कारण विधानभवन और राजभवन के पास घंटों जाम लगा रहा।
प्रदर्शन को लेकर पुलिसकर्मी पहले से ही मुस्तैद थे और पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। पुलिस से भिड़ंत के दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी, नकुल दुबे, प्रदेश मीडिया संयोजक लल्लन कुमार, अंशू अवस्थी, मुकेश धनगर, अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।