UP News: अखिलेश का बयान मानसिक कुंठा दिखाने वाला, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने किया पलटवार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान कि बसपा के उम्मीदवार भाजपा के कार्यालय से तय होते हैं पर बसपा नेता आकाश आनंद ने पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अखिलेश जी आपका ये बयान आपकी मानसिक कुंठा को दर्शाता है। राजनैतिक गलियारों के साथ-साथ आपके कार्यकर्ता भी ये जानते हैं कि आप चुनाव इसलिए हारे क्योंकि आपके चाचा आपके तानाशाही अंदाज के खिलाफ चुनाव लड़े थे।
दरअसल, अखिलेश यादव ने रविवार को एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से तय होते हैं। वह जीतने के लिए तय नहीं होते वह इसलिए तय होते हैं कि समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाए।
ये भी पढ़ें - रायबरेली और अमेठी सीट अपने पास ही रखेगा गांधी परिवार, यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका! राहुल भी लड़ेंगे
ये भी पढ़ें - यूपी की हर लोकसभा सीट पर मैनपुरी मॉडल अपनाएगी सपा, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
माननीय @yadavakhilesh जी आपका ये बयान आपकी मानसिक कुंठा को दर्शाता है। राजनैतिक गलियारों के साथ-साथ आपके कार्यकर्ता भी ये जानते हैं कि आप चुनाव इसलिए हारे क्योंकि आपके चाचा आपके तानाशाही अंदाज के खिलाफ चुनाव लड़े थे। https://t.co/q2iGVfKOmV
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) March 13, 2023
यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछाई जाने लगी है और सभी दलों ने अपनी रणनीति को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। सपा ने एलान किया है कि छोटे दलों के साथ मिलकर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।