फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leaders in Lucknow.

लखनऊ: शीला दीक्षित और राज बब्बर के लिए तैयार रथ का मंच टूटा, शीला को मामूली चोट

Sun, 17 Jul 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Jul 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders in Lucknow.
प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागम किया - फोटो : amar ujala

यूपी में कांग्रेस के लिए चुनावी मिशन की शुरुआत करने के लिए आए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित को उस समय परेशानी हुई जब उनके लिए तैयार रथ का मंच टूट गया। शीला दी‌क्षित को मामूली चोट लगी और मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन


वहीं, राज बब्बर व शीला के स्वागत के लिए कांग्रेसियों ने खासा तैयारियां की हैं, लखनऊ एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। राज व शीला के लिए तैयार किया गए रथ पर अधिक लोगों के चढ़ जाने से ये टूट गया। कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आज रविवार दोपहर शीला व राज बब्बर तो लखनऊ पहुंचे पर यूपी के महासचिव बनाए गए गुलाम नबी आजाद का आना अंतिम समय में कैंसिल हो गया।

गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस की चुनावी नैया पार लगाने के लिए 78 वर्षीय दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता आज रविवार को लखनऊ में रोड शो कर चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के चुनाव में अभी तक मुकाबला सपा, बसपा व भाजपा के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा था, पर कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिए गए फैसलों के आधार पर अब कहा जा सकता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी यूपी चुनाव को 'फाइट ऑफ एग्जिस्टेंस' की तरह ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed