फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Shahnavaj Alam arrested in Lucknow.

CAA-NRC हिंसा: कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी का विरोध करने पर लाठीचार्ज

Tue, 30 Jun 2020 01:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jun 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Shahnavaj Alam arrested in Lucknow.
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीएए-एनआरसी को लेकर हुई हिंसा, आगजनी व तोड़फोड़ में हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेसी नेता शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना पर सोमवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

विज्ञापन


कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के चेयरमैन शाहनवाज मूल रूप से बलिया के हैं और यहां गोल्फ क्लब तिराहे पर स्थित लिंक अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस ने रात आठ बजे उन्हें अपार्टमेंट के पास से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाहनवाज के साथ दो और लोग भी थे, जिन्हें पुलिस पकड़कर ले गई। हालांकि, संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलाब्जा चौधरी ने सिर्फ शाहनवाज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अधिकारी पूरा मामला गोपनीय रखे थे, लेकिन अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में शाहनवाज को लेकर जाते पुलिसकर्मियों की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सीएए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ व आगजनी से शाहनवाज का कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सरकार ने दमनकारी नीति के तहत उनकी गिरफ्तारी की है, जिसका सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान फूंक दी गई थीं पुलिस चौकियां

मालूम हो कि 19 दिसंबर 2019 को सीएए-एनआरसी के विरोध में राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने राजधानी में जमकर प्रदर्शन व हंगामा किया था। इस दौरान हसनगंज के खदरा और ठाकुरगंज में पुलिस की दो चौकियां फूंक दी थी। परिवर्तन चौक पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर गोलीबारी, पथराव और मारपीट हुई थी।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हजरतगंज, हसनगंज, ठाकुरगंज, कैसरबाग समेत अन्य थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने मौके से ही कई प्रतिष्ठित लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed