फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Anil Yadav press conference in Lucknow.

UP: कांग्रेस का दावा, आजमगढ़ में एक महीने में 10 बच्चों की मौत, विभाग की लापरवाही मौत का कारण बनी

Sat, 14 Sep 2024 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Sep 2024 06:36 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव संगठन अनिल यादव ने दावा किया है कि आजमगढ़ में एक महीने में 10 बच्चों की मौत हुई है। वहीं, उन्नाव सहित अन्य जिलों में भी बच्चों की मौत हो रही है।

विज्ञापन
Congress leader Anil Yadav press conference in Lucknow.
प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने कहा कि आजमगढ़ में महीने भर में 10 बच्चों की मौत हुई है। एक के बाद एक मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जाग रहा है। आजमगढ़ की तरह ही उन्नाव सहित अन्य जिले में भी बच्चों की मौत हो रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ितों को एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को कांग्रेस महासचिव प्रियका गांधी ने भी उठाया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मौके पर भी गया। पूरी जानकारी जुटाने के बाद जिला प्रशासन और सीएमओ से उपचार की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदमखोर होने के बाद नहीं सुधरता भेड़िया... 15 दिन अलग रखने पर भी नहीं होता कोई असर, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया जवाब, क्यों मिले थे मंगेश यादव के परिवार से?


कांग्रेस महासचिव ने आजमगढ़ में दम तोड़ने वाले बच्चों के परिजनों के वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय पर चेते और उपचार शुरू कर दे तो बच्चों की जान बचाई जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि ये बच्चे नट समाज के हैं। शायद यही वजह है कि उनकी मौतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और संसद इमरान मसूद ने सरकार को भी पत्र लिखा फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed