फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress karyakarta sammelan in lucknow

झूठे और खोखले हैं मोदी के विकास के दावे: कांग्रेस

Tue, 11 Feb 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
congress karyakarta sammelan in lucknow

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भाजपा के

विज्ञापन
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस नेताओं ने उनके विकास के दावों को खोखला बताते हुए उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा।


लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद जुबैर खान, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्याम किशोर शुक्ला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने नरेंद्र मोदी के विकास केदावों की जमकर आलोचना की।

नेताओं ने कहा, गुजरात कुपोषण के मामले में नीचे से तीसरे और बेरोजगारी में 21वें नंबर पर है। इसके बाद भी भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। जबकि यूपीए सरकार ने देश को तरक्की की राह दी है।

अल्पसंख्यक वर्ग की तरक्की के लिए सच्चर कमेटी की 72 में से 66 सिफारिशें लागू कर दी गईं हैं।

शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पश्चिम विधानसभा के बाद अब मंगलवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्म्मेलन चारबाग स्थित रवींद्रालय में होगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक 14 फरवरी को होने जा रही है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव एवं संगठनात्मक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की भी एक अलग बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री उपस्थित रहेंगे।


15 फरवरी को दोपहर में युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उप्र. का ‘नेतृत्व सम्मेलन’ आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के अलावा युवा कांग्रेस व राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed