झूठे और खोखले हैं मोदी के विकास के दावे: कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भाजपा के
कांग्रेस नेताओं ने उनके विकास के दावों को खोखला बताते हुए उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा।
लखनऊ
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।
इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
सचिव मोहम्मद जुबैर खान, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्याम किशोर शुक्ला व
शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने नरेंद्र मोदी के विकास केदावों की जमकर
आलोचना की।
नेताओं ने कहा, गुजरात कुपोषण के मामले में नीचे से तीसरे और
बेरोजगारी में 21वें नंबर पर है। इसके बाद भी भाजपा जनता को गुमराह कर रही
है। जबकि यूपीए सरकार ने देश को तरक्की की राह दी है।
अल्पसंख्यक वर्ग की
तरक्की के लिए सच्चर कमेटी की 72 में से 66 सिफारिशें लागू कर दी गईं हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पश्चिम
विधानसभा के बाद अब मंगलवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का
सम्म्मेलन चारबाग स्थित रवींद्रालय में होगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता
शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त
कार्यकारिणी की पहली बैठक 14 फरवरी को होने जा रही है। इसमें आगामी लोकसभा
चुनाव एवं संगठनात्मक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
वर्ष 2012 के
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की भी एक अलग बैठक बुलाई गई
है। इस बैठक में यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री उपस्थित रहेंगे।
15
फरवरी को दोपहर में युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उप्र.
का ‘नेतृत्व सम्मेलन’ आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश प्रभारी एवं
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा युवा कांग्रेस व राष्ट्रीय छात्र संगठन के
राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे।