फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress issues plan for internal election.

...इस तरह होगा कांग्रेस पार्टी का कायाकल्प

Fri, 03 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congress issues plan for internal election.

कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 15 मई तक प्राथमिक सदस्य बनाए जाएंगे। इसी सदस्यता के आधार पर संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी संगठनात्मक चुनाव जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में 15 मई तक पांच रुपये जमा कर प्राथमिक सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद जिला कांग्रेस समितियां प्रारंभिक सूची का प्रकाशन करेंगे। यह काम 30 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


जिला समितियों के समक्ष गलत नामों पर आपत्ति 10 जून तक की जा सकेगी। 15 जून तक आपत्तियों का निस्तारण हो जाएगा।
इसके बाद अपील की भी व्यवस्था इसमें की गई है।

इस तरह होंगे चुनाव

Congress issues plan for internal election.

फाइनल सूची का प्रकाशन 24 जुलाई को होगा। बूथ कमेटी के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई से 14 अगस्त के बीच होगा।

दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर का चुनाव होगा। यह चुनाव 20 से 31 अगस्त के बीच होगा। इसके बाद तीसरे चरण में जिला कांग्रेस कमेटियों के चुनाव होंगे। यह चुनाव एक से 15 सितंबर के बीच होंगे।

चौथे चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। यह चुनाव 21 से 30 सितंबर के बीच कराए जाएंगे।

इसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव होगा। हालांकि कांग्रेस अधिवेशन की तिथि अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed