{"_id":"6074737c8ebc3ec79d12e584","slug":"congress-issued-third-list-for-zila-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस ने जारी की जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की तीसरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस ने जारी की जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की तीसरी सूची
Mon, 12 Apr 2021 09:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:53 PM IST
सार
कांग्रेस ने जिन जिलों के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें बाराबंकी, अमेठी, बलरामपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, शामली, देवरिया, सिद्धार्थनगर, औरैया, पीलीभीत, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, हमीरपुर, मेरठ, जालौन व बलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को तीसरे चरण में कुल 17 जिलों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जिन जिलों के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें बाराबंकी, अमेठी, बलरामपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, शामली, देवरिया, सिद्धार्थनगर, औरैया, पीलीभीत, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, हमीरपुर, मेरठ, जालौन व बलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में नामांकन 13 एवं 15 अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16-17 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 18 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया जिले में चुनाव होना है। इसमें 20 जिला पंचायतों के 746 वार्डों, 16801 क्षेत्र पंचायत वार्डों, 14379 ग्राम प्रधान और 180473 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे।