फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress issue show cause notice to mla aditi singh

कांग्रेसी विधायक अदिति को पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Fri, 04 Oct 2019 05:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 04 Oct 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
congress issue show cause notice to mla aditi singh
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होने वाली कांग्रेसी नेता आदिति सिंह को पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को सत्र में अदिति की उपस्थिति को अनुशासनहीनता बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


अदिति को जारी कारण बताओं नोटिस में ये भी कहा गया है कि दो दिन की समयसीमा में अगर जवाब नहीं आया तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। वहीं रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के घर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। वे अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका दिया। कांग्रेस पार्टी के सदन के बहिष्कार के फैसले की अवहेलना करते हुए वह न केवल विशेष सत्र में हिस्सा लेने पहुंची वरन अपने विचार भी रखे थे। सपा के बागी नितिन अग्रवाल और बसपा के बागी अनिल सिंह ने भी अपनी पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह द्वारा विधानसभा के विशेष में भाग लेने पर कांग्रेसियों में उबाल है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक अदिति सिंह के घर का घेराव किया है। साथ ही इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विधायक के घर का घेराव किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed