फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress harsh comment on BJP eight years Ajay Rai said claims of government are false CM should resign

UP News: BJP के आठ साल पर कांग्रेस की तल्ख टिप्पणी, अजय राय बोले- सरकार के सारे दावे झूठे... इस्तीफा दें सीएम

Mon, 24 Mar 2025 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

अजय राय ने कहा कि सरकार बताए कि युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं। 2024 से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बजाय है। आखिर कब देंगे? किसानों की आय कब दोगुनी होगी? फ्री बिजली योजना का लाभ किसानों को नहीं मिली। खाद मांगे तो किसान को लाठी मिल रही है। फिर भी सरकार उपलब्धि गिना रही है। 

विज्ञापन
Congress harsh comment on BJP eight years Ajay Rai said claims of government are false CM should resign
पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार के आठ साल पूरे होने पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी दावे हवाई एवं झूठे हैं। कांग्रेस के नेतृत्व में जनता इस झूठ का जवाब देगी। मुख्यमंत्री खुद से इस्तीफा देकर मठ जाएं। क्योंकि, उन्हें नहीं पता कि बच्चे की फीस और दवा कैसे आती है। कांग्रेस तीन दिन तक हर मंडल में सरकार का पर्दाफाश करेगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन शुरू होगा। सरकार के भ्रष्टाचार और झूठ को उजागर किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईएएस अभिषेक प्रकाश के खिलाफ लगतार शिकायतें मिलीं, लेकिन घूसखोरी को बढ़ावा दिया गया। जब कमीशन नहीं मिला तो करवाई की गई। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। रामपथ में भी घोटाला हुआ। भाजपा सरकार सामाजिक सद्भाव बिगड़ने पर उतारू है। बहराइच, मथुरा की घटना इसका प्रमाण है। लगातार अत्याचार हो रहा है। मंत्री और भाजपा के नेता लोगों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताए कि अपने नेता को कपड़ा कब पहनाएंगे।। आठ साल का दावा उनके अपने ही लोग खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- BJP के आठ वर्ष: 'किसान करता था सुसाइड, लोग बोलते जहां से गड्ढा शुरू वहीं से UP...'; सीएम योगी की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था में फेल 

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने कहा कि लखनऊ में सीएम रहते हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। रेप के बाद बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या सीएम जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि ncrt का डाटा देखा जाय तो स्पष्ट है कि अपराध में बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल अपराध पर सरकार का कोई नियंत्रण न नहीं है। 

संविधान पर हमला, आरक्षण खत्म करने की साजिश 

विधायक दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने कहा कि सरकार संविधान पर हमला कर रही है। लोगों के अधिकार का हनन कर रही है।। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। हर नियुक्ति में आरक्षण की अनदेखी की जा रही है। कंट्रेक्ट भर्ती को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि आरक्षण न देना पड़ा। सरकार और एजेंसी का आपस में संबंध है। इसलिए आरक्षण को दरकिनार करके नियुक्ति की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था फेल है। आयुष्मान में नंबर वन का दावा मुख्य्मंत्री कर रहे हैं। लेकिन यह बताना भूल गए कि आयुष्मान में धांधली में भी नंबर एक पर है। स्वास्थ्य विभाग में बजट देने में कोताही की गई। इसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिति की हकीकत सामने आ चुकी है। कोई फैक्ट्री नहीं लगी। सिर्फ एम ओ यू ही हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed