फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress harness the mango people

कांग्रेस ने निकल दी आम आदमी की जान: चौधरी

Mon, 02 Sep 2013 02:12 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
congress harness the mango people

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और खाद्य रसद एवं कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में घिर गई है।

विज्ञापन


मंहगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की जिदंगी तबाह की है। कांग्रेस मंहगाई रोकने के बजाय उसे और बढ़ा रही है।

चौधरी ने कहा, डालर के मुकाबले रुपये की गिरावट रोकने में रिजर्व बैंक भी असहाय नजर आ रहा है। व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है।

जनता को ऐसे में यह विश्वास हो चला है कि केंद्र में कांग्रेस से छुटकारा मिलने पर ही आम आदमी की जिंदगी में खुशहाली आ सकती है।

उन्होंने कहा, तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में तीन महीने में छठी बार वृद्धि की है। घरेलू गैस और केरोसिन के दाम भी बढ़ाए जा रहे है।

इसका सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ता है। इससे किसान इससे सर्वाधिक प्रभावित होता है क्योंकि खेती की लागत बढ़ती जाती है।

उन्होंने कहा, देश में अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के रहते भी आर्थिक विकास दर में रुपये की तरह गिरावट आ रही है।
देश में घरेलू निवेश में यह गिरावट निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में हुई है। केंद्र सरकार की अति उदारवादी नीतियों से छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए हैं।

कांग्रेस राज में रोजगार की रफ्तार घटी है। लोगों के जीवन यापन में कठिनाइयां बढ़ी हैं जबकि इस सरकार ने बड़े कारपोरेट घरानों को 25 लाख करोड़ की छूट दे दी है।
विज्ञापन


आम आदमी को इन दुश्वारियों से तभी निजात मिलेगी जब पूंजी घरानों की समर्थक कांग्रेस और भाजपा को हटाकर तीसरी ताकतों को सत्ता में आने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed