फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress gives a bitter comment over Safai Mahotsav.

किसान त्रस्त, सरकार सैफई महोत्सव में मस्त : कांग्रेस

Sun, 27 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Congress gives a bitter comment over Safai Mahotsav.

कांग्रेस ने सैफई महोत्सव के बहाने रविवार को सपा सरकार को घेरने की कोशिश की। कहा कि एक ओर सूबे का किसान सूखे से दाने-दाने को मोहताज है वहीं सरकार सैफई महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों में व्यस्त है।

विज्ञापन


गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया जा रहा है। प्रदेश सरकार आमजन के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मदान ने कहा, सरकार व उनके मुखिया सैफई महोत्सव में करोड़ों खर्च कर जश्न मनाने में व्यस्त हैं जबकि किसान परेशान है।
विज्ञापन


सरकार की उदासीनता के चलते ही किसान अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। अभी किसानों को मुआवजा तक नहीं मिल सका है। बुंदेलखंड के कुछ जिलों के किसानों को इस भीषण सर्दी में भूखे रहकर दिन काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जोड़-तोड़ में जुटी सपा

Congress gives a bitter comment over Safai Mahotsav.

कांग्रेस ने सपा पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जोड़-तोड़ करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा, सपा मुखिया ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों को अपने-अपने जिलों में रहकर अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रकार जीत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मदान ने कहा,  सत्ता में आते ही सपा प्रमुख पदों पर कब्जा करने में जुट जाती है।

धनबल, बाहुबल और माफिया के बूते सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर कब्जा करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed