प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को खत, बताया कैसे पायी जा सकती है महामारी पर विजय
प्रियंका ने पत्र में लिखा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाना एक बहुत ही कारगर उपाय है। छह करोड़ की आबादी वाले देश दक्षिण कोरिया ने हर 1000 लोगों पर करीब छह लोगों की टेस्टिंग की और वायरस के संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल की है। राजस्थान के भीलवाड़ा में युद्घ स्तर पर काम हुआ और नौ दिनों के भीतर 24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करके ज्यादा से ज्यादा जांच की गई। वहीं, यूपी की जनसंख्या करीब 23 करोड़ है और टेस्टिंग के लिए गए सैपलों की संख्या केवल सात हजार के आसपास है। इसलिए टेस्टिंग को तेज गति से बढ़ाना आवश्यक है।
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra has written a letter to Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, suggesting ways to increase the facilities for testing and treatment of #COVID19 and to control the spread of the pandemic in the state. pic.twitter.com/Cjjrs80GGe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2020
उन्होंने कहा कि प्रदेश के आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन केद्रों की बदहाली की खबरें मीडिया में आ रही है। इसलिए जरूरी है कि इन जगहों को मानवीय गरिमा के अनुरूप बनाया जाए।
प्रियंका गांधी ने लिखा कि यूपी में अब सामाजिक स्तर पर संक्रमण की खबरें आना शुरू हो गई हैं। घनी आबादी में संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि इन जगहों पर युद्घस्तर पर काम किया जाए। वहीं, अफवाहों और गलत धारणाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए।