{"_id":"5dde21748ebc3e54aa6b27e3","slug":"congress-filed-a-petition-before-state-assembly-speaker-seeking-disqualification-of-aditi-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को दिया नोटिस
Wed, 27 Nov 2019 12:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने रायबरेली सदर से पार्टी विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विचार के लिए याचिका दी है। यह याचिका यूपी विधानसभा सदस्य दल परिवर्तन के आधार पर निर्भरता नियमावली 1987 के तहत दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, अदिति ने पार्टी व्हिप के खिलाफ दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आहूत विशेष सत्र में हिस्सा लिया था, जबकि पार्टी हाईकमान ने सत्र में हिस्सा न लेने के लिए कहा था। हाल ही में अदिति की शादी पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ हुई है। शादी के फौरन बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस ने अदिति को कारण बताओ नोटिस दिया था। रिमाइंडर भी भेजा गया था। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Congress Legislature Party leader Aradhna Mishra (in pic): Party has filed a petition before state Assembly Speaker seeking disqualification of Rae Bareli Sadar MLA Aditi Singh, for defying party whip of boycotting special session of state Assembly on October 2, organized by govt pic.twitter.com/rpKq7ei1u0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2019
आराधना ने बताया कि वे इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पार्टी का पूरा पक्ष रखेंगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश नेतृत्व पर यह आरोप भी लगाया था कि वे अदिति के खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रहा है।
मोना ने मंगलवार की रात विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में नोटिस को रिसीव करा दिया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक राकेश सिंह और विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के खिलाफ भी याचिका लंबित है। इनके खिलाफ भी दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।