फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress filed a petition before state Assembly Speaker seeking disqualification of Aditi Singh.

कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को दिया नोटिस

Wed, 27 Nov 2019 12:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Congress filed a petition before state Assembly Speaker seeking disqualification of Aditi Singh.
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने रायबरेली सदर से पार्टी विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विचार के लिए याचिका दी है। यह याचिका यूपी विधानसभा सदस्य दल परिवर्तन के आधार पर निर्भरता नियमावली 1987 के तहत दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, अदिति ने पार्टी व्हिप के खिलाफ दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आहूत विशेष सत्र में हिस्सा लिया था, जबकि पार्टी हाईकमान ने सत्र में हिस्सा न लेने के लिए कहा था। हाल ही में अदिति की शादी पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ हुई है। शादी के फौरन बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस ने अदिति को कारण बताओ नोटिस दिया था। रिमाइंडर भी भेजा गया था। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

 

आराधना ने बताया कि वे इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पार्टी का पूरा पक्ष रखेंगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश नेतृत्व पर यह आरोप भी लगाया था कि वे अदिति के खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रहा है।


मोना ने मंगलवार की रात विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में नोटिस को रिसीव करा दिया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक राकेश सिंह और विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के खिलाफ  भी याचिका लंबित है। इनके खिलाफ भी दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed