{"_id":"603c9790ec91fd3fc955aa29","slug":"congress-declares-seven-districts-president-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही कांग्रेस, सात जिलों व शहरों के पदाधिकारियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही कांग्रेस, सात जिलों व शहरों के पदाधिकारियों की सूची जारी
Mon, 01 Mar 2021 12:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में 2022 के विधानसभा में किसान पंचायतों का आयोजन करने के साथ ही कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी को सांगठनिक तौर पर मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को सात जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
रामजी गिरी को देवरिया का जिलाध्यक्ष, शरद सिंह बबलू को महाराज गंज का जिलाध्यक्ष, राजीव नारायण मिश्रा को जालौन का, अमित कुमार पांडेय को कानपुर नगर ग्रामीण का, आरती वाजपेयी को उन्नाव का शिवपाल सिह को बुलंदशहर का व दिलप्रीत सिंह को लखनऊ शहर (दक्षिण) का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खासा सक्रिय हैं। वह किसान पंचायतों में भाग ले रही हैं और योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के सहारे पार्टी यूपी में कांग्रेस की किस्मत बदलने की उम्मीद कर रही है।