फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress decides the issues for the Loksabha Election 2024.

आम चुनाव 2024: जाति जनगणना के मुद्दे पर निरंतर धार देगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव के लिए तय किए गए मुद्दे

Wed, 20 Sep 2023 10:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Sep 2023 10:51 AM IST
सार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है साथ ही जातीय जनगणना नहीं कराने के मुद्दे को हर जनसभा में उठाएगी।

विज्ञापन
Congress decides the issues for the Loksabha Election 2024.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस जाति जनगणना के मुद्दे को निरंतर धार देगी। केंद्र सरकार की ओर से जातीय जनगणना नहीं कराने के मुद्दे को हर जनसभा में उठाएगी। पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने की भी मांग करेगी। वह लोकसभा चुनाव के दौरान जातीय जनगणना के साथ ही बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का भी मुद्दा उठाएगी।

विज्ञापन


हैदराबाद में हुई कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक में इन मुद्दों को निरंतर उठाने का संकल्प लिया गया है। बैठक से लौटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि बढ़ती असमानता, घटती आय, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक संस्थानों पर कब्ज़े का विरोध होगा। जहां भी किसी तरह की आपराधिक अथवा लोगों को प्रताड़ित करने की घटना होगी, वहां प्रदेश संगठन पहुंच कर लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगा और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: मोदी की हैट्रिक के लिए चुनावी पिच मजबूत करेंगे संघ और भाजपा, जोर दलित और पिछड़ों पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: जौनपुर के राजनेता ने 2000 करोड़ रुपये के काटे थे फर्जी बिल, जीएसटी रिफंड पाने के लिए रची साजिश


महिला आरक्षण को भी बनाएंगे मुद्दा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को शामिल नहीं करने के मामले को भी सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि भाजपा ने किस तरह से महिलाओं को धोखा दिया है। बिल के अनुसार अधिनियम लागू होने के लिए दशकीय जनगणना एवं परिसीमन जरूरी है। मोदी सरकार 2021 की जनगणना कराने में असफल रही है। यह जी-20 का अकेला देश है, जो जनगणना नहीं करा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed