फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress condition after Uttar Pradesh election.

क्षेत्रीय दलों से भी कमजोर हो गई कांग्रेस, 'अपने' भी चले गए दूर

Sat, 18 Mar 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Mar 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
congress condition after Uttar Pradesh election.
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश की सत्ता से करीब 27 साल से दूर रहने वाली कांग्रेस का इस विधानसभा चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन ने उसकी हालत और खराब कर दी है। पार्टी महज सात विधानसभा सीटों में सिमट कर रह गई है।

विज्ञापन


उसकी स्थिति कुछ जिलों तक सिमटे क्षेत्रीय दलों से भी बदतर हो गई है। कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए हैं। इससे पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह टूट गए हैं। अब पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा उठाना एक बड़ी चुनौती है। पार्टी के लिए संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना आसान नहीं है।
विज्ञापन


फिलहाल स्थिति यह है कि अगर समय पर ध्यान न दिया तो वर्ष 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को सूबे से बड़ी निराशा हाथ लगेगी। इसके लिए पार्टी को नए सिरे से संगठन को ठीक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी आलाकमान को अपने कार्यकर्ताओं यह विश्वास पैदा करना होगा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो भाजपा का विकल्प बन सकती है। मगर, इसके लिए सूबे में संगठन को मजबूत करना होगा। यह तभी संभव होगा, जब सूबे में कमान किसी मजबूत नेता को सौंपी जाए।

गुलाम नबी व राज बब्बर दोनों ही फेल

congress condition after Uttar Pradesh election.
राज बब्बर व गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर दोनों ही इस चुनाव में फेल हो गए।

आजाद इससे पहले भी प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। वे जब-जब प्रभारी रहे, तब-तब प्रदेश में कांग्रेस ही हालत और खस्ता हो गई। इस बार तो कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

आजाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। इसलिए वे यूपी के बजाय अधिकतर समय दिल्ली में ही रहे। सूबे के संगठन को मजबूत करना तो दूर, वे संगठन के नेताओं को ही ढंग से समझ नहीं पाए।

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी कुछ नहीं कर पाए। हालांकि वह अपनी सभाओं में भीड़ तो एकत्रित कर लेते थे, लेकिन उसे पार्टी के पक्ष में वोटों में तब्दील नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed