फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress comment on Mulayam singh yadav

अपने बारे में ये सुनकर बौखला जाएंगे मुलायम!

Mon, 21 Jul 2014 09:16 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Jul 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
Congress comment on Mulayam singh yadav

लखनऊ गैंगरेप को लेकर प्रदेश की सपा सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस ने मुलायम सिंह पर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर मुलायम बौखला जाएंगे।

विज्ञापन


जी हां, मोहनलालगंज में हुई गैंगरेप और हत्या की जघन्य वारदात पर प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव तो गैर जिम्मेदार बयान देने के आदी हैं।
विज्ञापन


शोभा ने यह भी कहा कि वह आए दिन उल्टा-सीधा बयान देते हैं। वहीं उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रदेश सरकार जब अपराधियों को संरक्षण देगी तो अपराध कैसे रुकेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम ने किया था बचाव

Congress comment on Mulayam singh yadav

गौरतलब है कि जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मोहनलालगंज में हुई गैंगरेप की वारदात पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेतुका तर्क देते हुए कहा, ‘प्रदेश की आबादी बहुत ज्यादा है।

यहां 21 करोड़ की आबादी है। यदि देश भर में सबसे कम रेप कहीं होते हैं तो वह उत्तर प्रदेश है। राज्य में हर अपराध को रोका नहीं जा सकता।’

इस बयान से मुलायम सिंह विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेसियों के पहले प्रदेश भाजपा नेताओं ने भी मुलायम की निंदा की थी।

शिवपाल ने तो बिल्कुल ही नकार दिया

Congress comment on Mulayam singh yadav

जहां प्रदेश की कानून-व्यवस्‍था पर मुलायम का तर्क था कि यूपी में ही अपराध सबसे कम हैं, वहीं उनके भाई और प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल ने तो खराब कानून-व्यवस्‍था की बात सिरे से खारिज कर दी।

उन्होंने कहा था कि अपराध खराब कानून-व्यवस्‍था के कारण नहीं बल्कि ज्यादा आबादी होने के कारण हो रहे हैं।

कुल मिलाकर प्रदेश सरकार रेप के मामलों पर संवेदनहीन ही नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed