{"_id":"5cc02caebdec225ef677104e","slug":"congress-candidate-umed-nishad-nomination-cancel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फूलन देवी के पति उमेद निषाद का नामांकन निरस्त, डीएम से झड़प, अंबेडकरनगर से हैं कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलन देवी के पति उमेद निषाद का नामांकन निरस्त, डीएम से झड़प, अंबेडकरनगर से हैं कांग्रेस प्रत्याशी
Wed, 24 Apr 2019 09:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कांग्रेस प्रत्याशी और फूलन देवी के पति उमेद निषाद का नामांकन पत्र बुधवार को जांच के बाद खारिज कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी की इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार से तीखी बहस भी हुई और कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
बाद में पार्टी ने मामला चुनाव आयोग ले जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही सात अन्य प्रत्याशियों के पर्चे गड़बड़ियां पाए जाने के चलते रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि अंबेडकरनगर संसदीय सीट के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी व 7 निर्दलीयों के पर्चे खामियों के चलते खारिज कर दिए गए।
अब यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। उमेद का पर्चा शपथपत्र अपूर्ण होने के कारण खारिज किया गया। इस पर उमेद ने आपत्ति जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने उन्हें नियमों का हवाला दिया तो वे साजिश के आरोप लगाने लगे। बाद में एसडीएम व सीओ सदर ने मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें बाहर कर दिया।
अब यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। उमेद का पर्चा शपथपत्र अपूर्ण होने के कारण खारिज किया गया। इस पर उमेद ने आपत्ति जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने उन्हें नियमों का हवाला दिया तो वे साजिश के आरोप लगाने लगे। बाद में एसडीएम व सीओ सदर ने मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें बाहर कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन