फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress can make alliance with SP in Uttar Pradesh.

राहुल ने दिए संकेत, यूपी में सपा की 'बी टीम' बन सकती है कांग्रेस

Sun, 25 Sep 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
 Congress can make alliance with SP in Uttar Pradesh.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ आए और सत्ताधारी दल सपा पर एक भी शब्द नहीं बोले। माना जा रहा है कि राहुल ने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उन्हें लग रहा है कि अगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर पाई तो गैर भाजपा दलों के साथ मिलकर सरकार में तो शामिल हो सकती है।

चौक में रोड शो के समापन पर हुई जनसभा में राहुल ने अपने 12 मिनट के भाषण में सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार पर ही निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एक बार भी प्रदेश की सपा सरकार के बारे में कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब राहुल सपा के खिलाफ बोलने से बचे हैं। इससे पहले भी राहुल कई मौके पर सपा के खिलाफ बोलने से बचते रहे हैं। कुछ समय पहले लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में तो उन्होंने अखिलेश की तारीफ में उन्हें अच्छा लड़का तक कह दिया था। हालांकि बाद में अखिलेश ने भी जवाब में राहुल को अच्छा लड़का कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने भी किए थे इशारे

 Congress can make alliance with SP in Uttar Pradesh.

अखिलेश ने राहुल की अपरिपक्वता की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अगर आप हमें लड़का कहोगे तो हम भी आपको लड़का ही कहेंगे। अखिलेश ने राहुल को इशारों में ही बहुत कुछ समझा दिया था।

बहरहाल, राहुल के सपा पर एक भी शब्द न बोलने पर अब उन आरोपों की भी पुष्टि होने लगी है जिसमें कांग्रेस पर सपा की बी टीम होने की बात कही जाती है।

भाजपा को रोकने के लिए हो रही घेराबंदी
कांग्रेस अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा को मानती है। कांग्रेस की यह कोशिश है कि किसी भी सूरत में प्रदेश में भाजपा मजबूत न होने पाए। भाजपा के मजबूत होने पर कांग्रेस का ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए वह सपा के साथ अपने रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहती है।

उसे लग रहा है कि भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए बिहार की तरह यूपी में भी सभी दल एक हो जाएं तो और अच्छा हो। इसलिए कांग्रेस भविष्य की हर संभावनाओं पर काम कर रही है।

जोश भरने में कामयाब रहे राहुल गांधी

 Congress can make alliance with SP in Uttar Pradesh.

राहुल लखनऊ में रोड शो के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कामयाब रहे। लंबे अरसे बाद राजधानी की सड़कों पर बड़ी तादात में कांग्रेसी निकले।

खास तौर पर पुराने लखनऊ में महिलाएं व बच्चों ने भी राहुल पर फूल बरसाए। मुस्लिम बहुल इलाके अमीनाबाद, मौलवीगंज, नादान महल रोड, याहियागंज, नक्खास और विक्टोरिया स्ट्रीट में खासी भीड़ उमड़ी।

चुनाव में चाहिए सभी वर्गों का समर्थन
यूपी में 27 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। इस बार राहुल कांग्रेस को सत्ता में लाने की पुरजोर कोशिश में हैं। इसीलिए वे अपने बेस वोट ब्राह्मण, दलित व अल्पसंख्यकों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।

हालांकि राहुल ने लखनऊ में सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च, नदवा, गुरुद्वारा व रैदास मंदिर जाकर सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की है। वे सभी धर्मों के पूजा स्थलों पर जाकर यह संदेश देने की कोशिश में हैं कि पार्टी सभी को साथ लेकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed