{"_id":"a4d013385c29576e51faa8e5ca40c258","slug":"congres-questioned-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस इन मुद्दों पर घेरेगी अखिलेश सरकार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस इन मुद्दों पर घेरेगी अखिलेश सरकार को
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लख्ानऊ
Updated Fri, 14 Feb 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि विधान मंडल के आगामी सत्र में कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरेगी।
विज्ञापन
इस दौरान सरकार से केंद्रीय योजनाओं का हिसाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। सत्ता के कई केंद्र होने के कारण खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
सत्ता के केंद्रों ने उन्हें जकड़ रखा है। विधान भवन में अपने कक्ष में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में माथुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को कांग्रेस आगामी सत्र में बेनकाब करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दो साल के कार्यकाल के दौरान सूबे की कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न है। महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ता आए दिन गुंडागर्दी कर रहे हैं।
विज्ञापन
गन्ना किसान परेशान हैं। धान खरीद केंद्रों के हाल बदतर हैं। प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून लागू न करके साफ कर दिया है कि गरीबों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
केंद्रीय योजनाएं मनरेगा व एनआरएचएम में प्रदेश में खूब लूट हुई है। इसका भी जवाब सत्र के दौरान सरकार से मांगा जाएगा।