{"_id":"58a2fcf64f1c1b0944d84592","slug":"congess-sp-made-some-changes-in-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और सपा ने अपने पांच-पांच प्रत्याशी हटाए, नई लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और सपा ने अपने पांच-पांच प्रत्याशी हटाए, नई लिस्ट जारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस व सपा ने गठबंधन के समझौते के तहत मंगलवार को औपचारिक रूप से अपने पांच-पांच प्रत्याशियों को हटा लिया। कांग्रेस की ओर से राजीव शुक्ला व सपा की ओर से एसआरएस यादव ने प्रत्याशियों को वापस लेने की सूचना संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं ने कहा कि अब सभी सीटों पर गठबंधन का एक-एक प्रत्याशी ही रहेगा। संबंधित जिला व शहर अध्यक्षों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां से इन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटवाकर गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराएं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लखनऊ मध्य सीट से मारूफ खान, फतेहपुर में बिंदकी से अभिमन्यु सिंह, इलाहाबाद में सोरांव से जवाहर लाल दिवाकर, बहराइच में पयागपुर से भगतराम मिश्र व मिर्जापुर की छानबे सीट से भगवती चौधरी को हटाने की घोषणा की। हालांकि, लखनऊ मध्य व पयागपुर उन चार सीटों में शामिल हैं जहां कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी हटाने का आदेश सोमवार को ही दे दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा के प्रत्याशियों की लिस्ट
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
वहीं, सपा ने कानपुर की महराजपुर सीट से अरुणा तोमर, कानपुर कैंट से मो. हसन रूमी, इलाहाबाद में कोरांव से रामदेव कोल, इलाहाबाद में ही बारा से अजय कुमार अमृतलाल व ललितपुर की महरौनी सीट से रमेश कुमार को बैठने के आदेश दिए हैं। इन सीटों से गठबंधन का एक-एक अधिकृत उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेगा।