फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Confluence of folk arts in cultural festival

Lucknow News: सांस्कृतिक उत्सव में लोक कलाओं का संगम

Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Confluence of folk arts in cultural festival
प्रस्तुति देतीं प्रतिभागियां।
लखनऊ। कुर्मांचल नगर स्थित उत्तराखंड महापरिषद के भवन में मंगलवार को पारंपरिक लोक कला सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन में कलाकारों ने गीत-संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हुए आयोजन में साक्षी यादव, आराध्या वर्मा, आयत आदि ने राम भजन की प्रस्तुति दी। श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन... पर सृष्टि, भव्या ने प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। महिषासुर मर्दिनी पर पल्लवी ग्रुप ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। घूमर और डांडिया पर मनीषा ग्रुप ने अपना कौशल दिखाया। इसके अलावा शिव स्तुति, पहाड़ी नृत्य, क्लासिकल नृत्य और गंगा गीत ने मन मोह लिया। नृत्य निर्देशन लवली घिल्डियाल ने किया। संचालन हरीतिमा पंत ने किया। विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह, डॉ. श्रेया, संस्कृति सेवा समिति के सचिव हैप्पी घिल्डियाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed