{"_id":"5c7e8344bdec22145411ee37","slug":"conflict-raised-with-dj-man-wave-pistol-in-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : डीजे आगे पीछे करने को लेकर हुआ विवाद, तो शिव बारात में लहराई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : डीजे आगे पीछे करने को लेकर हुआ विवाद, तो शिव बारात में लहराई पिस्टल
Tue, 05 Mar 2019 07:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज कस्बे में रविवार शाम निकाली गई शिव बारात में शामिल कुछ लोगों ने जमकर बवाल किया। डीजे को आगे पीछे करने की होड़ में विवाद इस कदर बढ़ा कि जुलूस में शामिल लोग ही आमने सामने आ गए। इसी दौरान एक हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने पिस्टल निकाल ली। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा।
महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को नवाबगंज कस्बे में हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से शिव बरात निकाली गई। जुलूस में शामिल लोगों के मुताबिक इस बारात के लिए दो डीजे बुक कराए गए थे। जुलूस में इसी डीजे को आगे पीछे करने में दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ा तो हाथापाई तक जा पहुंचा। इसी बीच जुलूस में शामिल हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय ने अपनी निकालकर हवा में लहराया। बात बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और जिलाध्यक्ष को मौके से बाहर निकाला।
इस बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह व सीओ तरबगंज केसी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और बवाल में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।