फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   conference of samajwadi party.

सम्मेलन के लिए तैयार पर नहीं है इसका जवाब!

Sun, 05 Oct 2014 01:42 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
conference of samajwadi party.

क्या समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रदेश इकाई के गठन के बिना होगा? यह सवाल सपा नेताओं के बीच उठ रहा है। सपा के सर्वाधिक प्रभाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अध्यक्ष को छोड़कर पूरी प्रदेश इकाई भंग कर दी थी।

विज्ञापन


फ्रंटल संगठन भी भंग कर दिए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं समेत अधिकतर फ्रंटल संगठनों में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है लेकिन अभी जिला इकाइयां गठित नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


मुख्य संगठन में जिलाध्यक्ष नामित कर दिए गए हैं लेकिन उनकी कमेटियां नहीं बन सकी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राष्ट्रीय अधिवेशन राज्य इकाई के गठन के बिना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सपा नेता के मुताबिक, राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले सभी प्रदेश इकाइयों का विधिवत गठन हो जाना चाहिए। चूंकि सपा की यूपी इकाई अधिवेशन की मेजबान भी है, इसलिए यहां खास तौर से प्रदेश इकाई की घोषणा हो जानी चाहिए थी।

सपा के रंग में रंगने लगी राजधानी

conference of samajwadi party.

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी पर सपा का रंग चढ़ने लगा है। हवाई अड्डे और चारबाग से अधिवेशन स्थल तक झंडे, बैनर, होर्डिंग्स से शहर पटने लगा है। अगले तीन दिनों में स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

जनेश्वर मिश्र पार्क में आठ से दस अक्तूबर तक होने वाले इस अधिवेशन के पहले ही दिन मुलायम सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुहर लगेगी। पार्क में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा लग गई है। मुख्य पंडाल के साथ ही भोजन पंडाल भी तैयार हो गया है। अधिवेशन में देशभर से दस हजार से ज्यादा पार्टी प्रतिनिधियों के आने का अनुमान है।

प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में आठ अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण होगा। सम्मेलन में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। आठ और नौ अक्तूबर को इस पर बहस होगी। नौ अक्तूबर को शाम पांच बजे इसे पारित किया जाएगा। 10 अक्तूबर को खुला अधिवेशन होगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 को
अधिवेशन से पहले आठ अक्तूबर को सवेरे नौ बजे से विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed