बेटिकट सफर कराने वाले कंडक्टरों की खैर नहीं, होगी एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह सोमवार को परिवहन निगम मुख्यालय की समीक्षा कर रहे थे।रोडवेज की बसों में कंडक्टरों पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह यात्रियों से पैसे वसूलकर उन्हें बगैर टिकट यात्राएं कराते हैं।
परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी बस में अगर दस यात्री बगैर टिकट पाए गए तो कंडक्टर पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।साथ ही संबंधित डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व यातायात निरीक्षक से भी जवाब मांगा जाएगा।
बसों पर नियमित चेकिंग पर विचार-विमर्श
समीक्षा बैठक में उन्होंने बसों के समयबद्ध संचालन, ई-चालान व्यवस्था के क्रियान्वयन, बस स्टेशनों पर पेयजल की सुनिश्चितता, बसों व स्टेशनों पर साफ-सफाई व नियमित चेकिंग पर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि अगर बस डिपो घाटे में चले तो क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त जिन डिपो के आरएम व एआरएम ने कम राजस्व अर्जित किया है, उन्हें एक महीने के भीतर प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।मध्य प्रदेश व यूपी के बीच चित्रकूट में बन रहे नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के निर्माण की भी प्रगति रिपोर्ट देखी गई।