अनियमितता के चलते यूपी में इस भर्ती पर लगी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने गुरुवार को संविदा कंडक्टर की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा की तरफ से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर अगले आदेशों तक संविदा कंडक्टर की भर्ती न किए जाने के निर्देश दिए हैं।
अब क्षेत्रीय प्रबंधक न तो संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकेंगे और न ही पहले के विज्ञापन पर कार्रवाई कर पाएंगे।सूत्रों के अनुसार, पूर्व में हुई संविदा कंडक्टर भर्ती में अनियमितता की शिकायत के चलते यह फैसला किया गया है।
पूर्व में संविदा कंडक्टरों की भर्ती कर चुके ऐसे क्षेत्रीय प्रबंधकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई जिनके प्रकरण की मुख्यालय स्तर पर जांच चल रही है।
बस संचालन पर भी हुई चर्चा
निगम के प्रबंध निदेशक के. रवींद्र नायक ने गुरुवार को प्रदेश भर के सेवा प्रबंधकों को मुख्यालय तलब कर बस संचालन पर चर्चा की। इसमें सेवा प्रबंधकों ने स्पेयर पार्ट्स की कमी के बस संचालन में रोड़ा बनने की बात कही। इस पर प्रबंध निदेशक ने इस परेशानी को दूर करने के निर्देश दिया।
परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। इसमें नए बस अड्डों के निर्माण तथा एक रुपये में पांच लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का संशोधित प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बैठक के लिए वेतन एवं कर्मियों की समस्याओं संबंधी प्रस्ताव सूचीबद्ध किए गए हैं।