फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   condolence at sp office

'समाजवादी आंदोलन के एक युग का अंत'

Tue, 24 Sep 2013 02:32 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2013 02:32 AM IST
विज्ञापन
condolence at sp office

सपा मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को पार्टी महासचिव और सांसद मोहन सिंह को भावपूर्ण विदाई दी।

विज्ञापन


उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली से लखनऊ लाया गया। पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि के बाद विशेष विमान से ही शव को गोरखपुर भेजा गया।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव जयनगर में किया जाएगा।

मोहन सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर में विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। साथ में उनकी बेटी एवं अन्य परिजन भी थे।

एयरपोर्ट पर पार्टी विधायकों, सासदों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दर्जनों कारों के काफिले के साथ उनकी शवयात्रा सपा के राज्य मुख्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर करीब एक बजे पहुंची।

यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गोमती नगर स्थित आवास ले जाया गया। वहां से शव को फिर एयरपोर्ट लाकर विशेष विमान से गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय पर शवयात्रा पहुंचते ही वहां मोहन सिंह अमर रहें के नारों के बीच पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की ओर से सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी का झंडा और पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने रविवार को दिल्ली में एम्स और पंडारा रोड स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

समाजवादी आंदोलन के एक युग का अंत: आजम
आजम खां ने कहा कि मोहन सिंह का निधन सशक्त समाजवादी आंदोलन के लिए एक युग के अंत जैसा है। वह समाजवादी परिवार की अमूल्य निधि ही नहीं, नेक इंसान भी थे।

जनेश्वर मिश्र और बृजभूषण तिवारी के बाद मोहन सिंह समाजवादी विचारधारा के सबसे मजबूत स्तंभ थे। आपातकाल में वह मोहन सिंह के साथ बनारस जेल में रहे।

हमारी वैचारिक ताकत और उसकी दिशा एक थी। उन्होंने कहा- हमने एक विनम्र, शालीन, सहनशील और प्रिय साथी खो दिया। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed