फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   conditions change in food security scheme.

खाद्य सुरक्षा योजना : अब 10वीं पास को ही होगा राशन की दुकान का आवंटन

Thu, 02 Jan 2020 06:47 PM IST
ishwar ashish ज्ञान सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jan 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
conditions change in food security scheme.

खाद्य व रसद विभाग की तरफ से रिक्त व नई राशन दुकानों के आवंटन के लिए तैयार नई गाइडलाइन को क्रियान्वयन के लिए जिला आपूर्ति अधिकारियों के पास भेजा गया है। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी एसके सिंह ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गड़बड़ी रोकने को कोटेदार के चयन से लेकर राशन कार्ड बनवाने के नए आवेदन की प्रक्रिया को सख्त किया गया है। इसके तहत कोटेदार बनने के लिए हाईस्कूल पास होने की अनिवार्यता के साथ ही ग्राम पंचायत में चार हजार यूनिट होना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन


किसी भी मामले में ऐसे आवेदक को दुकान का आवंटन नहीं होगा, जिसके खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला चल रहा होगा। राजधानी के शहरी व ग्रामीण इलाकों में राशन की 1308 दुकानें हैं, जहां से 6.54 लाख कार्डधारकों को अनाज का वितरण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटन से पहले बैंक खाते में 40 हजार जरूरी

डीएसओ ने बताया कि जिले में जो राशन दुकानें आवंटित न हो पाने के कारण रिक्त हैं या नई चयनित हुई हैं, उनकी आवंटन प्रक्रिया नई व्यवस्था के तहत होगी। दुकानों के आवंटन में सर्वाधिक 21 फीसदी आरक्षण अनुसूचित जाति और 20 फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। दुकान आवंटन के आवेदक के बैंक खाते में न्यूनतम 40 हजार की बैलेंस राशि भी जरूरी होगी।

आवेदन में चरित्र प्रणाम पत्र भी जरूरी
कोटेदार बनने के लिए छवि साफ  होनी चाहिए। थाना के रिकॉर्ड में मुकदमा दर्ज है तो उसे कोटेदार नहीं बनाया जाएगा। वहीं दुकान का आवंटन मिलने के बाद अगर किसी आवंटी के खिलाफ कोई आपराधिक वाद पुलिस में दर्ज होता है तो भी उसकी दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करते समय आवेदक को चरित्र प्रमाणपत्र देना भी अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed