फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   con man threatens cops in the name of SP control room

रोको मत, एसपी का भाई हूं वर्ना वर्दी उतर जाएगी

Thu, 28 Apr 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज (गोंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवाबगंज (गोंडा) Updated Thu, 28 Apr 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
con man threatens cops in the name of SP control room
- फोटो : अमर उजाला

‘गाड़ी मत रोको एसपी कंट्रोल रूम का भाई हूं नहीं तो वर्दी उतर जाएगी।’ यह किसी फिल्म का डायलाग नहीं है, बल्कि नीली बत्ती लगी कार में घूम रहे युवकों ने पकड़े जाने पर नवाबगंज पुलिस को रौब झाड़ते हुए कही। 

विज्ञापन

जिस पर चेकिंग में लगे पुलिसकर्मी भी सकपका गए।

लेकिन जब शक होने पर क्रॉस चेकिंग की तो सब फर्जी निकला जिस पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर दुल्लापुर रेल क्रॉसिंग पर मंगलवार की देर शाम को जाम लगा था। नवाबगंज थाने की पुलिस जाम को खुलवाने में जूझ रही थी। इसी बीच एक नीली बत्ती लगी बोलेरो कार पर लगातार हूटर बजा कर रास्ता मांगने की कोशिश की जा रही थी। 
विज्ञापन


हूटर बजने पर जाम में किसी वीआईपी के फंसे होने के संदेह पर मौके पर लगे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। लेकिन जरूरत से अधिक हूटर बजाए जाने पर शक होने पर पुलिस कर्मियों ने गाड़ी ले जा रहे लोगों को साइड में गाड़ी लगाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में तीन लोग सवार थे। गाड़ी चला रहे युवक ने खुद को एसपी कंट्रोल रूम गाजियाबाद का भाई बताते हुए पुलिस कर्मियों पर रौब गांठते हुए धमकाया कि गाड़ी मत रोको नहीं तो वर्दी उतर जाएगी।

कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

con man threatens cops in the name of SP control room

इस पर पुलिस ने शक होने पर तीनों युवकों को मय वाहन हिरासत में लेकर थाने ले आयी। जांच की तो उनकी एसपी के भाई होने की बात फर्जी निकली। पूछताछ में एसपी का भाई बताने वाले ने अपना नाम विनोद कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरैंया सिकंदरपुर जिला मिर्जापुर बताया। 

वहीं गाड़ी में पीछे बैठे एक व्यक्ति ने अपना नाम निधिदेव निवासी फूल मंडी बनारस बताया व दूसरे ने विजय कुमार सिंह निवासी सिंह पुर कटहन मेहनगर आजमगढ़ बताया।
 
पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही बोलेरो वाहन को सीज कर दिया है। गाड़ी में पुलिस विभाग का लोगो लगा है। 

इस बाबत तरबगंज सीओ विजय आनंद ने बताया कि गाड़ी में बैठे युवक ने खुद को एसपी का भाई होने की बात कर पुलिस को धमकाया जिसके पीछे बैठे दोनों युवकों ने भी समर्थन किया। तीनों युवकों की बतायी गई बातें फर्जी पायी गईं। युवकों से पूछताछ की जा रही है। इन्हें पूछताछ के बाद कोर्ट भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed