इंटर कालेजों में कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षक के पद सृजित करने के बाद इन पदों पर व्यावसायिक शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शिक्षा निदेशक को इस संबंध में निर्देश दे दिया है।
उन्होंने कहा है कि कंप्यूटर शिक्षा को यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। इसलिए यह भी बताया जाए कि कंप्यूटर की शिक्षा छात्र-छात्राओं को कैसे दी जा रही है।
प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए जरूरत के आधार पर संविदा पर शिक्षकों को रखा गया है। राज्य सरकार इन शिक्षकों को समायोजित करना चाहती है।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में पिछले हफ्ते विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें पूछा कि व्यावसायिक शिक्षकों के समायोजन के लिए कितने पदों की जरूरत होगी। उन्हें मौजूदा समय रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने का विचार किया जा सकता है।
ये पद कराए जा रहे हैं रिक्त
इसके अलावा केंद्रीय इंफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) योजना बंद होने के बाद कंप्यूटर शिक्षा कैसे दी जाएगी, इसके बारे में भी पूछा है। निदेशक से यह भी पूछा गया है कि जब तक कंप्यूटर शिक्षकों के पद सृजित नहीं हो जाते हैं, तब तक क्या व्यवस्था की जा सकती है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजकीय व इंटर कॉलेजों में वर्षों पहले शुरू किए गए कुछ विषयों की पढ़ाई बंद कर दी है। इनमें जर्मन, तिब्बती, फ्रांसीसी, रूसी, लैटिन, चीनी, रक्षा अध्ययन, सांख्यिकी, चर्म शिल्प, यांत्रिकी अभियंत्रण के तत्व, वैद्युत अभियंत्रण के तत्व, कुलाल विज्ञान, औद्योगिक रसायन, मूर्तिकला व व्यावसायिक कला विषय पढ़ाने के लिए अब शिक्षकों की भर्तियां नहीं होंगी।
इन पदों पर ही व्यावसायिक शिक्षकों का समायोजन किए जाने का विचार है।