फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer subject removed from fifth class

प्राथमिक स्कूलों में नहीं मिलेगा बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान, पाठ्यक्रम से हटाया अध्याय

Fri, 28 Sep 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
computer subject removed from fifth class
demo pic - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब कंप्यूटर का ज्ञान नहीं मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा 5 के पाठ्यक्रम से कंप्यूटर शिक्षा को हटा दिया है। अब इसे कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2017-18 तक कक्षा 5 में ही बच्चों को कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान दिया जाता था। कक्षा 5 की पुस्तक ‘परख’ में 7वां अध्याय कंप्यूटर शिक्षा का था। इसमें विद्यार्थियों को मॉनीटर, की बोर्ड, माउस, सीपीयू, कंप्यूटर की क्रियाविधि और उपयोगिता की जानकारी दी जाती थी। 
विज्ञापन


एससीईआरटी ने शैक्षिक सत्र 2018-19 में ‘परख’ पुस्तक को ही हटा दिया है। ‘परख’ का बचा हुआ पाठ्यक्रम हमारा परिवेश और भूगोल की पुस्तक में समायोजित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को अब कंप्यूटर का ज्ञान कक्षा 6 से मिल सकेगा। कक्षा 6 से 8 तक उन्हें ‘आओ समझें विज्ञान’ पुस्तक में कंप्यूटर के बारे में बताया जाएगा।

कक्षा 6 की पुस्तक में 17वां अध्याय कंप्यूटर का है। इसमें बच्चों को कंप्यूटर की भाषा एवं गुण, कंप्यूटर का विकास, कंप्यूटर के प्रकार, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, पर्सनल कंप्यूटर के भाग एवं कार्य की जानकारी दी जाएगी। 

कक्षा 7 की विज्ञान की पुस्तक में 20वां अध्याय कंप्यूटर शिक्षा का है। इसमें बच्चों को इनपुट और आउटपुट डिवाइस, माउस, की बोर्ड, सीपीयू, मॉनीटर, कंप्यूटर ऑन-ऑफ करने और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में बताया जाएगा।

कक्षा 8 की विज्ञान की पुस्तक में भी 17वां अध्याय कंप्यूटर शिक्षा पर है। इसमें विद्यार्थियों को फ्लोचार्ट एवं एलगार्थिम, नेटवर्किंग परिचय एवं उपयोगिता, इंटरनेट परिचय, वेबसाइट, ब्राउजर, हॉटलिंक, यूआरएल, ईमेल परिचय, विशेषता एवं प्रयोग विधि और शैक्षिक एप्स की जानकारी दी जाएगी।

किताबी ज्ञान तक सीमित रहेगी कंप्यूटर शिक्षा

कक्षा 6 से 8 तक विज्ञान की पुस्तक में कंप्यूटर पर एक-एक अध्याय जरूर शामिल किया गया है, लेकिन बच्चों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित रहेगी। दरअसल अधिकतर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर और कंप्यूटर टीचर नहीं हैं। बड़ी संख्या में तो स्कूलों में आज भी बिजली कनेक्शन नहीं है। ऐसे में बच्चों को कंप्यूटर के सामने बैठाकर प्रैक्टिकल नहीं कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed