फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer operater's appointment is not according to rule

नगर निगम में कम्प्यूटर आपरेटर तैनाती में गड़बड़ी

Mon, 05 Aug 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
computer operater's appointment is not according to rule
नगर निगम में कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती में गड़बड़ी
विज्ञापन

संविदा पर कितने ऑपरेटर तैनात, अधिष्ठान विभाग को भी जानकारी ही नहीं
नगर निगम में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती में गड़बड़ी सामने आई है। नगर निगम में कु ल कितने कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा पर तैनात हैं, इसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। गड़बड़ी सामने आने के बाद अब सभी विभागों से सूची तलब की गई है कि किस विभाग में कितने कम्प्यूटर ऑपरेटर संविदा पर तैनात किए गए हैं। इसके बाद उन कम्प्यूटर ऑपरेटरों को हटाया भी जा सकता है जो सिर्फ कागज पर काम कर रहे हैं।
नगर निगम संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर रखने के नाम पर खेल चल रहा है। प्रभाव वाले अधिकारियों और पार्षदों व अन्य नेताओं ने अपने करीबियों को नगर निगम में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर पर रखवा दिया है। संविदा पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर को नगर निगम करीब दस हजार रुपये महीना निश्चित वेतन देता है। इनकी नियुक्ति अधिष्ठान विभाग की बजाए हर विभाग अपने स्तर पर अलग-अलग करता रहा। इस समय नगर निगम में 50 से अधिक कम्प्यूटर ऑपरेटर संविदा पर तैनात हैं मगर इसकी जानकारी अधिष्ठान विभाग को नहीं हैं। हाल में आई शिकायतों में यह सामने आया है कि बहुत से ऐसे लोग कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्त हैं जो उसका काम ही नहीं करते। इतना ही नहीं वह नगर निगम से पैसा तो ले रहे हैं, मगर काम कहीं और कर रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद नगर आयुक्त ने सभी विभागाें में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटरों का ब्योरा अधिष्ठान विभाग में भेजने के निर्देश दिए हैं। मगर ज्यादातर विभागों ने अधिष्ठान विभाग को जानकारी नहीं भेजी।
विज्ञापन

सूची मिलने के बाद होगा परीक्षण
कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखने के लिए अधिष्ठान विभाग है। ऐसे में वहीं पर संविदा पर तैनात कर्मचारियों का भी रिकॉर्ड रहना चाहिए। संविदा पर जो कम्प्यूटर ऑपरेटर तैनात हैं उसकी सही जानकारी एक जगह पर हो इसके लिए अब अधिष्ठान विभाग में उनका रिकॉर्ड रहेगा। पूरी सूची बनने के बाद उसका परीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं पर ज्यादा कर्मचारी होंगे तो उनको हटाया जाएगा या दूसरी जगह लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed