फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer anudeshak to get advantage by UP govt.

कंप्यूटर अनुदेशकों को 10 हजार रुपये महीना देगी यूपी सरकार

Tue, 15 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
computer anudeshak to get advantage by UP govt.
कंप्यूटर अनुदेशकों की वार्ता में सहमति बन गई - फोटो : demo pic

नए पदों के सृजन तक कंप्यूटर अनुदेशकों को अब प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इससे पहले इन्हें तीन हजार रुपये मानदेय मिलता था। इसके अलावा निकाले गए अनुदेशक भी बहाल होंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव के साथ सोमवार को कंप्यूटर अनुदेशकों की वार्ता में यह सहमति बन गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

वार्ता में मांगे पूरी होने पर कंप्यूटर अनुदेशकों का छह दिनों से चला रहा धरना खत्म हो गया। संगठन के महामंत्री अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि मुख्य सचिव आलोक रंजन ने नए पदों के सृजन तक अनुदेशकों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने और सेवा से निकाले गए अनुदेशकों को बहाल करने पर सहमति जताते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव से आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हो गया है। वार्ता में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र सिंह समेत कार्मिक और न्याय विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनुदेशकों की ओर से शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, संजय मिश्रा, अजय सिंह, संगठन अध्यक्ष साजदा पवार शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed