फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaints sent by PM and CM are also not processed in time

पीएम व सीएम की भेजी शिकायतों पर भी समय से कार्रवाई नहीं

Wed, 18 Nov 2020 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Complaints sent by PM and CM are also not processed in time
सीएम पोर्टल पर शिकायत - फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर पर आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति काफी खराब है। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कार्यालय से कार्यवाही के लिए भेजे जाने वाले शिकायती पत्र तय समय के भीतर निस्तारित नहीं हो रहे हैं। फील्ड के अफसरों की जगह शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर यह शिथिलता सामने आई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आम लोगों को शिकायत के लिए ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल व एप की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसे ‘ऑनलाइन संदर्भ’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसी तरह तमाम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर व मुख्यमंत्री कार्यालय को अपनी शिकायतें देते हैं। ऐसी शिकायतें ‘मुख्यमंत्री संदर्भ’ के रूप में तय की गई हैं। 
विज्ञापन


कुछ लोग अपनी शिकायतें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजते हैं। वहां से इन शिकायतों को कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल (पीजी पोर्टल) से इसके निस्तारण की निगरानी की जाती है। इन सभी शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा तय है। तय समय में कार्रवाई न होने पर संबंधित प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में आ जाता है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में शासन ने 20 मार्च 2017 से 9 नवंबर 2020 तक की मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल संदर्भ और ऑनलाइन संदर्भ की शिकायतों की समीक्षा की। पता चला कि सबकी जवाबदेही तय करने वाले शासन के वरिष्ठ अफसरों के स्तर पर बड़ी संख्या में शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में लंबित हैं। ऐसे 20 प्रमुख विभागों की सूची तैयार की गई है। 

विभागवार शिकायतों का हाल 
विभाग    समस्त संदर्भ/ डिफॉल्टर
न्याय    3308/3053
राजस्व व आपदा    22777/2787
बेसिक शिक्षा    13208/1072
नगर विकास, नगरीय रोजगार    10792/996
पंचायती राज    6646/942
सिंचाई, जल संसाधन    4082/922
चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण    8349/873
गृह व गोपन    16594/479
चिकित्सा शिक्षा    1985/465
पशुधन    1222/320
ऊर्जा    14012/273
माध्यमिक शिक्षा    4216/265
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास    1823/261
उच्च शिक्षा    3191/257
लोक निर्माण    5955/237
आवास एवं शहरी नियोजन    4056/232
सहकारिता    1622/224
आयुष    843/116
कृषि    5739/71
श्रम    1709/20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed