फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaints from children to the judges proved effective; the path was cleared.

Lucknow News: जजों से बच्चों की शिकायत आई काम, साफ हुआ मार्ग

Sun, 04 Oct 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Complaints from children to the judges proved effective; the path was cleared.
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।
लखनऊ। सिटी स्टेशन के सामने स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की जजों से की गई शिकायत रंग लाई है। कॉलेज के मुख्य मार्ग पर वर्षों से जमा कचरा नगर निगम ने साफ कर दिया है। इस मामले को अमर उजाला ने भी लगातार उठाया था, जिसके बाद शनिवार की सुबह पूरी रोड चमाचम हो गई। सफाई के बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जजों के साथ ही अमर उजाला व नगर निगम को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य मार्ग कूड़े का डंपिंग जोन बन गया था। यहां कई ट्रक कूड़ा पड़ा था। इससे दुर्गंध के कारण मार्ग पर निकलना मुश्किल होता था। रोड भी संकरी हो गई थी। शिक्षक व बच्चे मुंह पर कपड़ा रखकर ही निकल पाते थे। बुधवार को कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देने के लिए हुई जागरूकता कार्यशाला में आए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सत्र न्यायाधीश जैनेंद्र पांडेय व सीजेएम सुमित चौधरी से बच्चों ने कूड़ा हटवाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद दोनों जजों ने निरीक्षण कर स्थिति पर नाराजगी जाहिर की थी।बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया था, जिसके बाद नगर टीम ने सफाई शुरू कराई।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग अभी चुनौतीकॉलेज के मुख्य मार्ग से पूरा कचरा तो हटा दिया गया है, मगर सड़क किनारे खड़े ट्रकों की अवैध पार्किंग अभी समस्या बनी हुई है। इन ट्रकों के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन की मेहरबानी के चलते ही ट्रकों को हटाया नहीं जा रहा है।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के रास्ते पर की गई सफाई। बाद में हुआ चकाचक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed