{"_id":"58e3429c4f1c1bdc315b49f1","slug":"complaint-registered-against-student-commented-against-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखते वक्त रहें सावधान वरना आपके साथ भी होगा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखते वक्त रहें सावधान वरना आपके साथ भी होगा ऐसा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Astute Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर किसी के बारे में कुछ लिखते वक्त विशेष सावधानी रखें वरना आपको पता भी नहीं चलेगा और पुलिस आपको तलाशने निकल पड़ेगी।
ऐसे ही एक मामले में फेसबुक पर प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों वाला पोस्ट डालने पर छात्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में एक भाजपा नेता ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी की तलाश में देर शाम कई जगह दबिश भी दी गई। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा नेता विवेक दीक्षित ने तहरीर दी कि सिसेंडी के रहने वाले प्रत्यूष यादव ने अपने फेसबुक आईडी के जरिए एक आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। प्रत्यूष इंटर का छात्र है।
अपने पोस्ट में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अमर्यादित शब्दों को इस्तेमाल किया है। दीक्षित ने प्रत्यूष के फेसबुक पोस्ट की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई। तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

योगी पर भी की है आपत्तिजनक टिप्पणी
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
छात्र की तलाश में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी एसएसपी मंजिल सैनी, डीआईजी प्रवीण कुमार और आईजी ए. सतीश गणेश को भी दी गई है।
सीओ हजरतगंज व साइबर सेल के प्रभारी अवनीश मिश्रा ने बताया कि साइबर सेल युवक के फेसबुक पर हुए पोस्ट की जानकारी हासिल कर रहा है। उससे जुडे़ लोगों के बारे में भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। टिप्पणी पोस्ट होने के बाद किन लोगों ने लाइक और कमेंट किया, इसकी भी सूची बनाई जा रही है।
भाजपा नेता विवेक दीक्षित, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रत्यूष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।