फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaint of dead worm found in noodles

Lucknow News: नूडल्स में मरा कीड़ा मिलने की शिकायत

Fri, 16 Jan 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Complaint of dead worm found in noodles
लखनऊ। सोशल मीडिया से मिली शिकायत के बाद सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अलीगंज स्थित रोबोट रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच में किचन सहित पूरे परिसर में मरे कीड़े नहीं मिले। इससे वायरल शिकायत की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट पर बृहस्पतिवार को एक परिवार खाना खाने गया था। आरोप है कि नूडल्स में मरा कीड़ा निकला था। परिवार के कुछ लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई थी। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के मैनेजर ने स्टाफ से नोकझोंक कर रहे लोगों को शांत करा दिया, लेकिन शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के लिए मौके पर टीम भेजी। जांच के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियां सामने आईं, जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए, कीड़े नहीं मिले। टीम ने नूडल्स का नमूना जांच के लिए ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक रेस्टोरेंट के मालिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट व जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed