{"_id":"0a69cb85ad2aacabb5dd64b3e07f2d76","slug":"complaint-against-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए लगा दिया पिता पर झूठा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के लिए लगा दिया पिता पर झूठा आरोप
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
रिश्तों की गरिमा को तार-तार करते हुए निगोहां में एक युवती ने सोमवार रात पिता पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बेशर्मी की हद पार करते हुए प्रेमी से शादी कराने पर शिकायत वापस लेने की शर्त रख दी।
गंभीर आरोपों के चलते पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। कार्रवाई शुरू ही हुई थी कि युवती ने नाटकीय अंदाज में एक और तहरीर दे दी।
इसमें उसने कहा कि वह शनि नामक युवक से प्यार करती है, जबकि पिता जबरन किसी दूसरे से शादी कराना चाहते हैं।
इसी के चलते उसने पिता पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। यदि उसे अपने प्रेमी के साथ जाने दिया जाए तो वह शिकायत वापस ले लेगी।
बेटी की करतूत से परेशान पिता ने पुलिस के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।
पुलिस ने युवती के घर जाकर तहकीकात शुरू की तब जाकर मामला सामने आया।
युवती का शनि नामक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग है। परिवार के विरोध के चलते एक जून को शनि के साथ भाग गई थी।
दो दिन तक कुछ पता न चलने पर पिता ने शनि, उसकी मां, मौसी और मामा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पांच जून को शनि को गिरफ्तार कर युवती को ढूंढ निकाला। अपहरण का आरोपी शनि जेल पहुंचा ही था कि युवती के कलमबंद बयान के आधार पर उसकी रिहाई हो गई।
विज्ञापन