{"_id":"5ac67c574f1c1bbe618b5bb1","slug":"complain-against-rahul-gandhi-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष व अमेठी से सांसद राहुल गांधी पर जाति विशेष के लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिसकर्मियों ने राहुल के भाषण को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताते हुए शिकायत करने वाले को चलता कर दिया।
विकासनगर के सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ चटर्जी ने बताया कि मंगलवार को राहुल गांधी ने कर्नाटक में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार के संबंध में भावनाओं को आहत करने वाला भाषण दिया था। शिवमोग्गा नाम के युवक ने उनके भाषण का फेसबुक लाइव किया था।
विज्ञापन
सौरभ का आरोप है कि राहुल गांधी के भाषण से जनता के एक विशेष समूह को भारत सरकार के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया गया। इससे देश की सामाजिक समरसता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और जाति विशेष के लोग दंगा-फसाद कर सकते हैं।
विज्ञापन