फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Compensation of on line challan will be filled by virtual court.

अब घर बैठे ‘वर्चुअल कोर्ट’ से भरें ऑनलाइन चालान का जुर्माना, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Fri, 07 Feb 2020 05:23 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Feb 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Compensation of on line challan will be filled by virtual court.
- फोटो : Social media

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस, परिवहन प्रवर्तन दस्ते की ओर से किए जाने वाले ऑनलाइन चालान का जुर्माना भरना अब बेहद आसान होने जा रहा है। वाहन मालिकों को इसके लिए यातायात, परिवहन विभाग व कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


अब ‘वर्चुअल कोर्ट’ जुर्माना तय करके घर बैठे बता देगा कि कितनी राशि जमा करनी है। वाहन मालिक को उसके मोबाइल पर जुर्माने की रकम और इसे जमा करने को ट्रेजरी के एप का लिंक भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे जुर्माना भरने के बाद वाहन मालिक खुद रसीद प्रिंट कर सकेगा। इसे दिखाकर यातायात पुलिस या संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से जब्त दस्तावेज रिलीज करा सकेगा। इस सुविधा का शुभारंभ जल्द लखनऊ एवं प्रयागराज में होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल कोर्ट को समझें

‘वर्चुअल कोर्ट’ एक एप है, जिसके सॉफ्टवेयर को एनआईसी द्वारा तैयार किया जाएगा। एप से ई-चालान पोर्टल जुड़ा होगा। साथ ही ट्रेजरी का एप (राजकोष) भी कनेक्ट किया जाएगा। दोनों एप का जुड़ाव होने के बाद जब यातायात पुलिस और परिवहन प्रवर्तन दस्ते ऑनलाइन चालान करेंगे तो उसका ब्योरा ‘वर्चुअल कोर्ट’ एप पर भी पहुंच जाएगा। वर्चुअल कोर्ट एप तय अवधि (यातायात पुलिस व परिवहन प्रवर्तन दस्ते जब तय अवधि में प्रकरण का निपटारा नहीं कर पाएंगे) के बाद कार्रवाई शुरू कर देगा।

मनमानी पर लगेगा अंकुश
‘वर्चुअल कोर्ट ’ एप का शुभारंभ होते ही यातायात पुलिस व परिवहन प्रवर्तन दस्ते की मनमानी पर अंकुश लगेगा। ऑनलाइन चालान करने में चूक हुई तो कार्रवाई करने वाले भी लपेटे में आएंगे। ‘वर्चुअल कोर्ट’ की खासियत यह भी होगी कि पूरी कार्रवाई पेपरलेस होगी।

न्यू हाईकोर्ट परिसर में बनेगी वर्चुअल कोर्ट

परिवहन विभाग के वरिष्ठ सहायक संभागीय अधिकारी व आईटी सेल प्रभारी प्रभात पांडेय का कहना है कि लखनऊ वाहन मालिकों की सुविधा के लिए गोमतीनगर स्थित न्यू हाईकोर्ट परिसर में वर्चुअल कोर्ट बनेगी। इसके लिए न्यायाधीश की नियुक्ति भी होगी, जिनके निर्देशन में कार्रवाई होगी। इस सिलसिले में बीते दिनों प्रयागराज में बैठक हो चुकी है, जिसमें यातायात पुलिस के उच्च अफसरों ने भी शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed