{"_id":"57a706894f1c1b78272b8e8f","slug":"compensation-for-bulandshahar-gangrape-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िताओं को 10-10 लाख रुपये मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िताओं को 10-10 लाख रुपये मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 07 Aug 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िताओं को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पीड़िताओं को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पीड़िताओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके साथ हुई घटना से सभी आहत हैं।
आर्थिक सहायता की इस धनराशि से उनके दुख और पीड़ा को हालांकि कम नहीं किया जा सकता किंतु उनकी कुछ मदद हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना घटित होने पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाए।