{"_id":"5bb1f891867a55019f2c989a","slug":"company-will-give-all-facilities-to-family-of-vivek-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल कंपनी के मैनेजर बोले, हम विवेक तिवारी के परिवार के साथ, देंगे सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपल कंपनी के मैनेजर बोले, हम विवेक तिवारी के परिवार के साथ, देंगे सभी सुविधाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
विवेक तिवारी
- फोटो : amar ujala
एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की अंत्येष्टि में शामिल हुए कंपनी के अधिकारियों ने परिवार को हर संभव मदद देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी विवेक के परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर उनको सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, जिनके वह हकदार हैं।
विज्ञापन
एपल कंपनी के रीजनल मैनेजर संजीव वालिया व अन्य साथी विवेक की अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने कंपनी के नेशनल हेड से विवेक की पत्नी कल्पना की फोन पर बात भी कराई। बताया गया कि अंतिम संस्कार के बाद कंपनी के अधिकारी परिवार के साथ बैठेंगे।
विज्ञापन
रीजनल मैनेजर के मुताबिक कंपनी की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं जल्द से जल्द परिवार को पहुंचा दी जाएगी। इसके अलावा भी परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास वह लोग करेंगे। विवेक के व्यवहार के सभी कायल थे। साथी पंकज पांडेय ने बताया कि विवेक तिवारी का ऑफिस में काफी सुलभ और सरल थे। वह सभी के साथ सहयोग की भावना से काम करते थे। ज्यादातर कर्मचारी उनसे सीधे जुड़े थे।
विज्ञापन