फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   companies selected for solar light plant to invest in bundelkhand and purvanchal

पूर्वांचल और बुंदेलखंड को सौर ऊर्जा से रोशन करने को बढ़े कदम, प्लांट के लिए कंपनी चयनित

Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
companies selected for solar light plant to invest in bundelkhand and purvanchal
सोलर पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र को सौर ऊर्जा से रोशन करने की दिशा में कार्यवाही शुरू हो गई है। अतिरिक्त ऊर्जा विभाग ने दोनों क्षेत्रों में करीब 500 गेगावॉट सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 10 कंपनियों का चयन किया है। कंपनियां 25 वर्ष तक सौर ऊर्जा उत्पादन और सप्लाई करेगी।

विज्ञापन


अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सौर ऊर्जा के लिए आमंत्रित टेंडर में टैरिफ आधारित बिडिंग पर प्राप्त निर्धारित कोटेड टैरिफ पर कंपनियों का चयन किया गया है। चयनित कंपनियों को ग्रिड संयोजित पावर परियोजनाओं की स्थापना और टैरिफ की स्वीकृति 25 वर्ष के लिए दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परियोजना में बुंदेलखंड और पूर्वांचल में स्थापित परियोजनाओं को निश्चित किलोमीटर तक निर्मित पारेषण लाइन पर व्यय होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि यूपीनेडा सौर ऊर्जा स्रोतों पर आधारित विद्युत उत्पादन प्रोत्साहन योजना से प्रतिपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि माहेश्वरी माइनिंग एंड एनर्जी प्रा. लिमिटेड हैदराबाद को 20-20 मेगावाट की दो, एनटीपीसी नोएडा 140 और 20 मेगावाट की दो, महोबा सोलर यूपी प्रा. लि. अहमदाबाद को 50-50 मेगावॉट की दो परियोजनाएं स्थापित करेगी।


इनके अतिरिक्त सुखवीर एग्रो एनर्जी प्रा. लि पंजाब, तालुतुत्ई सोलर प्रोजेक्ट फाइव प्रा. लि. इंडन रिन्यूएबल जेसमीन प्रा. लि नई दिल्ली और गिरिराज रिन्यूएबल प्रा. लि नोएडा को 50-50 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित करेगी। सौर परियोजना विकासकर्ता द्वारा पारेषण संबंधी निर्माण कार्य का भुगतान सत्यापन के आधार पर प्रति किलोमीटर पारेषण लाइन के निर्माण के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed