फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Communist leader slams Modi govt.

'भाजपा के आते ही शुरू हो जाते हैं आतंकी हमले'

Tue, 28 Jul 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jul 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
Communist leader slams Modi govt.

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही आतंकी हमले शुरू हो जाते हैं। पिछली सरकार में कारगिल युद्ध हुआ तो अब गुरदासपुर में हमला हो गया। उन्होंने केंद्र सरकार को घरेलू और बाहरी सभी मोर्चों पर नाकामयाब बताया।

विज्ञापन


कम्युनिस्ट नेता अतुल अंजान ने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। डीजल सब्सिडी के नाम पर भी मजाक किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों की जमीनें छीनने के लिए लाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार को विदेशी मोर्चे पर भी विफल बताते हुए कहा कि 22 देशों में प्रधानमंत्री घूम आए मगर निवेश नहीं ला पाए। उनका तानाशाही रवैया यह है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक को अपने साथ नहीं ले जाते। वहीं, चीन अरुणाचल प्रदेश में घुस आया लेकिन कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीएम साड़ियां बांट रहे थे आतंकी गोलियां बांट रहे थे'

Communist leader slams Modi govt.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब बिहार में साड़ियां बांट रहे हैं, तब सीमा पर आतंकी गोलियां बांट रहे हैं। उन्होंने 60 साल के ऊपर के सभी किसानों और दस्तकारों को तीन हजार रुपये महीना पेंशन देने की मांग भी की।

कहा कि मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन के सक्रिय होने से भाजपा को फायदा होगा। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, लैपटॉप की जगह बिजली और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

याकूब मेमन के सवाल पर कहा, भारत में आईपीसी और सीआरपीसी का राज चलता है। यहां निजाम-ए-मुस्तफा नहीं कि जो चाहो वो फैसला कर दो।

कम्युनिस्ट नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 से 30 अगस्त तक गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद एक सितंबर से सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed